Parts of Speech | English Grammar हिंदी में सीखे

Basic English Grammar – Parts of Speech 

Parts of Speech को समझने से पहले आपको यह समझना होगा की  words क्या है? 

word (शब्द)

Basic English Grammar की पिछली पोस्ट में आपने Letters के बारे में पढ़ा होगा, Letters सबसे छोटी इकाई होती है और इन्ही letters को एक साथ मिला देने पर उस  letters का समूह को word कहते है| प्रत्येक word का कोई ना कोई meaning होता है| अगर सिर्फ letters का समूह बना दिया जाए जिसका कोई meaning ही नहीं हो तो उसे हम word नहीं कह सकते|

Example – 

Pen – कलम 

Npe – (इसका कोई meaning नहीं है इसलिए यह कोई word नही है)

Parts of Speech

English language में अलग अलग प्रकार के words है जैसे – कोई word नाम को बतलाता है तो कोई word काम को बतलाता है, कोई word काम करने के तरीके को बतलाता है तो कोई word किसी वस्तु की विशेषताओं को बतलाता है| इसी का अध्ययन और sentence में words का प्रयोग करने के लिए traditional (पुराने ) grammar के अनुसार words को आठ भागो में बाटा गया है जिसे parts of speech कहा जाता है|

दुसरे शब्दों में अंग्रेजी के जितने भी शब्द है उनको, वाक्यों में कार्य एवं प्रयोग के विचार से आठ भागो में बांटा गया है, जिसे Parts of Speech कहा जाता है।

  1. Noun
  2. Pronoun
  3. Adjective
  4. Verb
  5. Adverb
  6. Preposition
  7. Conjunction
  8. Interjection

Noun –

Naming word को noun कहते है – पुरे ब्रहमांड में उपस्थित कोई भी चीजे जो दिखाई दे या न दे जिसे हम कोई नाम दे सकते है तो उस word को noun कहा जाता है |
Example:

Ram, Mango, India, Honesty, Air, the Earth, The sun etc.

 

Pronoun –

जो word, sentence में noun के स्थान में प्रयोग किया जाता है उस word को pronoun कहते है |
Example-

I, we she, he etc.

Ram is a student.
he reads in class 6.

(1st sentence में Ram – noun है, और 2nd sentence में He- Pronoun है, जिसका प्रयोग Noun – Ram के स्थान में किया गया है)

3. Adjective –

जो word किसी noun या pronoun की quality ( विशेषता ) बतलाता है, उस word को Adjective कहा जाता है |
Example-

Good, Happy, sad etc.

Ram is happy.
(इस sentence में happy – Ram (noun) की quality को बता रहा है)

4. Verb –

जो word किसी कार्य को बतलाता हो, वह verb कहलाता है |
Example-

work, go, are etc.

5. Adverb –

जो word किसी verb, Adjective तथा दुसरे adverb की विशेषता बतलाता हो उसे Adverb कहते है| दुसरे शब्दों में जो word काम करने के तरीके को बतलाता हो, उसे Adverb कहते है |
Example-

very, slowly, carefully etc.

6. Preposition –

वह word जो किसी Noun या Pronoun के पहले आकर उस Noun या Pronoun का सबंध sentence में प्रयुक्त अन्य दुसरे word से करवाता है तो उस word को preposition कहते है |
Example-

in, at, on etc.

There is a cat on the table. –
(इस sentence में the table (noun) के पहले on (preposition) का प्रयोग किया है जो सम्बन्ध बता रहा है cat दूसरा noun से)

7. Conjunction –

जो शब्द दो words या दो sentences को जोरने का काम करता है |
Example-

Ram and Shyam are brothers.
This is the book that I bought yesterday.

8. Interjection –

वैसे word जो आकस्मिक ख़ुशी, दुःख, आश्चर्य,या घृणा,का भाव व्यक्त करता है तो वह word Interjection कहलाता है |
Example-

OH, Hurrah, OMG, etc.

 

Our Social Links :

Instagram: Click Here
Facebook: Click Here
YouTube: Click Here
Telegram: Click Here

Please Don’t hesitate to share the post 

Scroll to Top